फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैत पूर्णिमा पर गंगा में स्नान कर कमाया पुण्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बबराला।
विज्ञापन

चैत पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। गंगा में स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने गंगा तट पर पूजा अर्चना कर प्रसाद का वितरण किया। इस दौरान गंगा तट जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

राजघाट पर चैत पूर्णिमा के अवसर पर शनिवार की सुबह चार बजे से ही श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला आरंभ हो गया था। दस बजे के बाद श्रद्धालुओं की भीड़ ने विकराल रुप ले लिया। वाहनों की लंबी-लंबी कतार लग गई। बबराला की भागीरथी मार्ग पर चल रहे कतार में श्रद्धालुओं के द्वारा जय गंगे मां के जयकारे भक्तिमय कर रहे थे। श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाने के बाद धूप दीप आरती और मां गंगा की आराधना की। गंगा तट पर हवन पूजन करने के बाद मन्नत मांगी। गंगा तट पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या शाम चार बजे बजे के बाद घटने लगी। दुपहिया वाहनों के अलावा निजी बसों के माध्यम से गंगा तक पहुंचे श्रद्धालुओं को जाम के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें