फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत रत्न राजीव पर पीएम की टिप्पणी से कांग्रेसी खफा

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी पर भष्ट्राचार से संबंधित टिप्पणी किए जाने से कांग्रेसियों में रोष है। कांग्रेसियों का कहना है कि अदालत पूर्व पीएम राजीव गांधी को आरोप मुक्त कर चुकी है, बावजूद ऐसी टिप्पणी उनकी संकीर्ण सोच को उजागर करती है। ऐसे बयान पर प्रधानमंत्री को जनता से माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन

शहर कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष तौकीर अहमद के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम दीपेंद्र यादव को सौंपा। ज्ञापन में कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमानवीय टिप्पणी की। जिस व्यक्ति ने देश की सेवा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी उस पर ऐसी टिप्पणी संकीर्ण सोच को उजागर करती है। नरेंद्र मोदी के इस बयान से कांग्रेसी आहत हुए हैं। उन्होंने न सिर्फ भारतीयों के दिलों पर चोट पहुंचाई बल्कि न्याय पालिका की भी अवमानना की है। जिस पर उचित कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें