जुनावइ/चंदौसी। गुन्नौर क्षेत्र के शिक्षक को बदायूं जनपद के दहगवां ब्लाक में तैनाती के चलते उनकी ड्यूटी चुनाव में बतौर पीठासीन अधिकारी लगाई गई थी। लेकिन रविवार की शाम को बदायूं जाते समय घर से निकलने के कुछ ही देर बात हृदयगति रुकने से उनकी मौत हो गई। जिनका सोमवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया।
गुन्नौर थाना क्षेत्र के भौनानगला गांव निवासी शिक्षक सतीश चंद्र शर्मा (58) बदायूं जिले की दहगवां ब्लाक क्षेत्र में दौहारा शेखपुर स्थित प्राथमिक स्कूल में शिक्षक थे। उनकी ड्यूटी लोक सभा निर्वाचन में बदायूं लोक सभा क्षेत्र में लगाई गई थी। ट्रेनिंग भी कर ली थी। सोमवार की सुबह उन्हें पोलिंग पार्टी का सामान लेने के लिए बदायूं जाना था। यही कारण है कि वह रविवार की शाम को ही बदायूं के लिए चल दिए।
शाम सात बजे के करीब बदायूं जाने के लिए घर से निकले तो गांव से लगभग आठ किलोमीटर दूर धनीपुर गांव के पास पहुंचने पर उनके सीने तेज दर्द उठा। उन्हें जुनावई में प्राइवेट चिकित्सकों दिखाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें उचित इलाज के लिए अलीगढ़ मेडिकल कालेज को भेज दिया लेकिन जाते हुए रास्ते में ही शिक्षक सतीश चंद्र शर्मा की मौत हो गई। उनके दामाद संजय शर्मा एवं बेटे राजीव कुमार ने बताया शिक्षक बदायूं जनपद के दौहरा शेखपुर में तैनात थे। सामान्य लोक सभा चुनाव में इनकी ड्यूटी 115 विधान सभा बदायूं में लगाई गई थी। उन्हें सोमवार की सुबह पांच बजे करीब बदायूं की मंडी समिति से ड्यूटी कार्ड मिलना था।