फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथों पर कार्मिकों के निजी खर्च पर उपलब्ध होगा भोजन, चाय, नाश्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। संभल लोकसभा क्षेत्र में अधिकांश मतदेय स्थल विद्यालय भवनों में ही है। 22 व 23 अप्रैल यानी पोलिंग पार्टी के पहुंचने के दिन व मतदान के दिन मिड-डे मील के रसोइया मौजूद रहेंगे। लेकिन मिड-डे मील योजना से कोई धन व्यय नहीं किया जाएगा। यदि मतदान कार्मिक अपने निजी खर्च पर चाय, नाश्ता, खाना बनवाना चाहते हैं तो रसोइया बनाकर उन्हें उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मतदान कार्मिकों पर मिड-डे मील योजना का धन व्यय नहीं किया जाएगा। लेकिन मिड-डे मील योजना के तहत स्कूलों में रखे गए रसोइया जरूर 22 व 23 अप्रैल को विद्यालयों में उपलब्ध रहेंगे। जो पोलिंग पार्टी (मतदान कार्मिकों) की मांग पर उनके निजी व्यय पर चाय, नाश्ता, भोजन आदि तैयार कर उपलब्ध कराएंगे। जिसका रेट जिलाधिकारी के आदेश पर तय कर दिया गया है।
नाश्ता में चाय, बिस्कुट 10 रुपये, भोजन जिसमें रोटी/पूड़ी, दाल, आलू मटर-टमाटर की सब्जी व सलाद का मूल्य 60 रुपये प्रति व्यक्ति रहेगा। यह रुपये कार्मिकों को अपनी जेब से देने होंगे लेकिन शाम को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जो भोजन नाश्ता के लिए निर्धारित धनराशि है वह दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें