फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता ही लोकतंत्र को मजबूत बनाने का काम करता है

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जिला मुख्यालय संघर्ष समिति की ओर से मतदाता जागरूक रैली निकाली गई। यह रैली नगर के विभिन्न हिस्सों में होकर गुजरी। इसमें पदाधिकारी और सदस्यों ने आम आदमी को मतदान करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

निकाली गई रैली देहली दरवाजा से शुरू होकर मोहल्ला कोट पूर्वी, कोट गर्बी, मुख्य बाजार, शंकर चौराहा, यशोदा चौराहा समेत कई स्थानों से होकर निकाली गई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि मतदान आम आदमी का अधिकार है।
मतदान के दिन काम छोड़कर मतदान करने के लिए जाना है। मतदाता ही लोकतंत्र को मजबूत बनाने का काम करता है। इसलिए सभी को ज्यादा से ज्यादा मतदान करना हैं। जिससे लोकतंत्र मजबूत हो जाए। रैली में कहा गया कि मतदान करने से पहले अच्छे और ईमानदार प्रत्याशी का चुनाव करना चाहिए। जो क्षेत्र की जनता की समस्याओं को सुनने वाला हो और शिक्षा, रोजगार को बढ़ावा देने वाला हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें