फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पराली जलाते समय 11 बीघा गन्ने की फसल राख

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। असमोली में पराली जलाते समय आग गन्ने के खेत तक पहुंच गई। इससे असमोली निवासी अमर सिंह का छह और लखन का पांच बीघा गन्ना जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत कर आग बुझाई।
विज्ञापन

गांव खानपुर बंद निवासी शाहिद के रिश्तेदार पलथा निवासी हारुन ने असमोली गांव में लीज पर जमीन रखकर धान लगाए थे। धान काटने के बाद मंगलवार शाम पराली में आग लगा रहे थे। इस दौरान पड़ोसी खेत स्वामी अमर सिंह और लखन के गन्ने की खेत में आग लग गई। आग बुझाते समय हारुन का बेटा मेराज भी झुलस गया। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अभी तक किसी पक्ष ने शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें