चंदौसी। कुढ़फतेहगढ़ के गांव दियोरा खास की मिलक में सोमवार तड़के जंगली जानवर ने दादी की गोद से दो माह के बच्चे को उठाकर भागने का प्रयास किया था। इसके बाद वन विभाग ने सीसीटीवी कैमरे में लगवाए थे, लेकिन जंगली जानवर कैमरे में दिखाई नहीं दिया। हालांकि, घटना से ग्रामीण सहमे हुए हैं और खुले में सोने से कतरा रहे हैं। साथ ही लाठी लेकर ही खेतों की ओर जा रहे हैं। मंगलवार को वन विभाग के अधिकारियों ने गांव पहुंच कर मामले की जानकारी ली और दो अन्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने निर्देश दिए। सा
ग्राम दियौरा खास का मजरा मिलक में सोमवार को तड़के तीन बजे रामवीर की पत्नी कुसुमा देवी की गोद से मासूम प्रियांशु को जंगली जानवर ने लेकर भागने का प्रयास किया था। शोर मचने पर दीवार फांदते समय बच्चा गिर गया। जानवर कंबल मुंह में दबा कर भाग निकला। वन विभाग की टीम ने खेतों की ओर जा रहे रास्ते पर सीसीटीवी कैमरा लगाया था।
मंगलवार को कैमरे की फुटेज में जंगली जानवर दिखाई नहीं दिया। वहीं प्रभागीय वनाधिकारी सूरज टीम के साथ गांव पहुंचे। रामवीर के घर पहुंच कर मौका मुआयना किया और जानकारी ली।
मढ़ी के पास देखा गया कुत्ते की तरह जानवर
गांव दियोरा खास की मिलक में गांव के बाहर ही मढ़ी पर बाबा वीरेंद्र गिरी रहते हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को भोर के समय जब वह उठ कर मढ़ी से बाहर आए तो खेत में कुत्ते की तरह एक जानवर दिखाई दिया। जब तक वह गांव में सूचना देते तब तक जानवर वहां से भाग निकला।
फोटो
छात्रा पर भेड़िये हमले के बाद पहुंची वन विभाग की टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
धनारी। मझोला फतेहपुर निवासी छात्रा कामिनी पर सोमवार की सुबह आठ बजे स्कूल जाते समय भेड़िया ने हमला कर दिया था, लेकिन पीठ पर स्कूल का बैग होने के कारण घायल होने से बच गई थी। मंगलवार को वन विभाग के दरोगा पीतमराम व सुरेश कुमार टीम के साथ गांव में पहुंचे और बाजरा के खेतों में तलाश की, लेकिन भेड़िये का कोई सुराग नहीं मिला। टीम ने उस स्थान का भी निरीक्षण किया जहां छात्रा के ऊपर भेड़िये ने हमला किया था। वहीं मंगलवार को भेड़िये के डर के कारण ग्रामीण बच्चों को स्कूल छोड़ने और लाने के लिए पहुंचे।
-
गांव दियोरा खास की मिलक में पहुंचकर पूछताछ की। टीम को दो अन्य स्थानों पर भी कैमरे लगाने को कहा गया है। वहीं धनारी थाना क्षेत्र के मझोला फतेहपुर में भी टीम ने पहुंच कर जानकारी लेते हुए खेतों में टीम ने कांबिंग की। लगातार निगरानी की जा रही है।
सूरज, डीएफओ।