फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: दसवीं के छात्र ने रात में खुद को गोली से उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नखासा थाना क्षेत्र के गांव ठिलुपुरा में मनोज त्यागी के 16 वर्षीय इकलौते बेटे क्रिश त्यागी ने रविवार की रात किसी समय तमंचे से सीने में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सोमवार की सुबह घर में काम कर रहे मजदूर ने छत के कमरे में शव पड़ा देखा। इसके बाद परिजनों को किशोर की मौत की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

किशोर के पिता ने बताया कि उनके बेटे ने आत्महत्या की है। पीड़ित पिता ने बताया कि उनका बेटा गढ़मुक्तेश्वर में अपनी नानी के घर रहता था और दसवीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा था। 15 दिन से घर आया हुआ था। घर पर इस समय रंगाई पुताई हो रही है। रविवार को बेटा दूसरी मंजिल के कमरे में सोने की बात कहकर चला गया था। रात में किस समय गोली मारी इसकी जानकारी नहीं हुई।
सोमवार की सुबह जब रंगाई पुताई करने के लिए मजदूर आया तो दूसरी मंजिल का दरवाजा अंदर से बंद था। मजदूर किसी तरह अंदर पहुंचा तो शव पड़ा हुआ था। सीने में गोली लगी हुई थी। आत्महत्या क्यों की इसकी जानकारी नहीं है। नखासा थाना प्रभारी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता रहे हैं। उन्होंने लिखित में दिया है कि किशोर ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें