फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मंदिरों से घंटे चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई। थाना पुलिस ने मंदिरों से पीतल के घंटे चोरी करने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपी के पास से चोरी किए पीतल के घंटे भी बरामद हुए हैं। उसने आसपास के गांवों में मंदिरों से घंटे चुराए थे। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उस पर कई मुकदमे चल रहे हैं। न्यायालय में तारीख करने के लिए उस पर पैसे नहीं थे। इस लिए वह चोरी करता है। चोरी के सामान को बेचकर, मिले पैसों से वह न्यायालय में तारीख करने जाता है।
विज्ञापन

जुनावई क्षेत्र के नंदपुर गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार ने दस अक्टूबर को गांव के शिव मंदिर से घंटा चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सोमवार को थाना पुलिस ने धनारी क्षेत्र के गांव सैमला भूड़ निवासी राजेश उर्फ जबरा को गिरफ्तार कर लिया। उसे सैमला भूड़ गांव के नजदीक देवस्थान के पास से पतरिया चौकी प्रभारी चन्द्रपाल सिंह ने गिरफ्तार किया। इसके पास मिले थैले से पुलिस ने 5 घंटे बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि न्यायालय में तारीख करने के रुपये न होने को वजह से उसने नंदपुर, पतरिया, बिधौती फाजलपुर सहित मंदिरों से घंटे चोरी किए थे। वह पहले भी मंदिरों से घंटे चुराकर बेच चुका है। कार्रवाई के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें