फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल की एक कंपनी में एक साथ मिले 102 से ज्यादा संक्रमित मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जिले के संभल नगर और बबराला स्थित यारा वेरा फर्टिलाइजर कैंपस में कोरोना का संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है। रविवार की देर रात जिले में 289 संक्रमित मरीज मिले। इन संक्रमित मरीजों में यारा वेरा फर्टिलाइजर प्लांट के 102 से ज्यादा लोग संक्रमित मिले हैं। इस प्लांट में शनिवार को एक 54 वर्षीय व्यक्ति व 22 वर्षीय युवती की मौत हो चुकी है। इसी क्रम में जांच की गई तो अब इतनी बड़ी संख्या में संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार यारा वेरा फर्टिलाइजर प्लांट में अब तक करीब 200 से ज्याद कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं।
इसमें तीन लोगों की जान भी जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. मनोज चौधरी ने बताया कि यारा वेरा फर्टिलाइजर में बड़ी संख्या में संक्रमित मिले हैं। उनके संपर्क में रहे लोगों की जांच की जा रही है। जिले में सबसे ज्यादा संक्रमण यारा वेरा फर्टिलाइजर व संभल नगर में पाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें