फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई न होने से बंद हुआ नाला, दुकानों में भरा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नियमित साफ-सफाई न होने से यशोजदा चौराहे पर अरमान मार्केट की दुकानों में पानी भर गया। दो-दो फुट पानी के भर जाने से दुकानदारों के सामने मुसीबत आ खड़ी गई। उनमें आक्रोश फैल गया। बामुश्किल दुकानों के शटर खोले और जैसे तैसे पानी को बाहर निकाला गया। दुकानदारों का कहना है कि नाला पूरी तरह से बंद हो चुका है और नगर पालिका की ओर से ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

नियमित साफ-सफाई न होना मुख्य समस्या है। जिससे निजात दिलाने की मांग अफसरों से की गई है।
संभल में चंदौसी चौराहे से चौधरी सराय तक नाला है। यशोदा चौराहे के निकट अरमान मार्केट के सामने नाला पूरी तरह बंद सा हो गया है। मंगलवार को जब दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों पर पहुंचे तो दुकानों में पानी भरा हुआ था और सामान भीगा पड़ा था।
दुकानदार मोहम्मद शाकिर ने कहा कि मैं बाइक सही करने का काम करता हूं। सुबह में आया तो दुकान में दो फुट गंदा पानी भरा हुआ था। मौके की स्थिति से नगर पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि के साथ ही कर्मचारियों को अवगत कराया गया। समस्या नाला बंद होने की प्रमुख है। वहीं, अन्य दुकानदारों का कहना है कि पानी के भरने से नुकसान हुआ है। साथ ही आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें