फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुलसती गर्मी से पानी को तरस रहे लोग, खराब पड़े नगर के वाटर कूलर

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। झुलसती गर्मी में लोग पानी को तरस रहे हैं। नगर के अधिकतम वाटर कूलर खराब पड़े हैं। पालिका लोगों की समस्या के प्रति उदासीन है। पालिका की यह उदासीनता लोगों पर भारी पड़ रही है।
विज्ञापन

पिछले 15 दिनों से मौसम में बढ़ी गर्मी से लोग बेहाल हैं। नगर में पालिका की ओर से थाना रोड, रेलवे रोड, काली मंदिर रोड समेत कलक्ट्रेट में लोगों को ठंडा पानी उपलब्ध कराए जाने के लिए वाटर कूलर लगाए गए थे। गर्मी के बढ़ते ही ठंडे पेयजल की मांग बढ़ गई। लेकिन नगर भर में ठंडे पानी के लिए लगे वाटर कूलर खराब पड़े हैं। पालिकाकर्मी की उदासीनता के चलते लाखों रुपयों की कीमत से लगे वाटर कूलर कबाड़ होने की स्थिति में हैं। लोगों का कहना है कि पालिका को चाहिए कि गर्मी का प्रकोप देखते हुए नगर के खराब पड़े वाटर कूलरों को ठीक कराए, जिससे लोगों को ठंडा पानी उपलब्ध हो सके। जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने बताया कि पालिका को निर्देशित किया जाएगा। जल्द ही नगर भर में खराब पड़े सभी वाटर कूलर ठीक कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें