संभल। भाकियू असली अजा की बैठक में तय किया गया कि संगठन का कोई भी पदाधिकारी किसी भी पार्टी का चुनाव नहीं लड़ाएगा। चुनाव में वोट मांगने आने वाले नेताओं के समक्ष किसानों के मुद्दे उठाए जाएंगे। साथ ही पार्टियों के घोषणा-पत्र की सत्यता को लेकर भी सवाल किए जाएंगे।
हयातनगर में नगर अध्यक्ष अनीस अहमद के आवास पर शुक्रवार को बैठक हुई। जिसमें जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह यादव ने कहा कि एमजीएम डिग्री कालेज में टीवी चैनल के कार्यक्रम में भाजपा नेता ने सवाल पूछने पर बौखलाहट में किसानों को झूठा कहा। साथ ही उनका अपमान किया। इस मामले में नेता से माफी मांगने की मांग की गई।