फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिस के पानी को तरसे किसान, सूखी फसल को देख परेशान किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी। बारिश नहीं होने से फसल सूखने के कगार पर पहुंच गई है। फसल को सूखते देख किसान परेशान हैं। वह भगवान से बारिश की दुआ कर रहा है। बीते दिनों जब बारिश हुई तो किसान को लगा की मानसून आ गया। इस पर किसानों ने धान की रोपाई कर दी, लेकिन दो-तीन दिन बारिश होने के बाद मौसम साफ रहने लगा। इससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें पड़ गईं। हालांकि किसान धान की फसल बचाने के लिए इंजन से भराई कर रहा है, लेकिन उससे फसल की लागत बढ़ रही है। किसान होरीलाल ने बताया कि बारिश न होने पर किसान को भारी नुकसान होगा। रोग भी फसल को चपेट में ले लेंगे। भाकियू नेता अमर सिंह राजपूत ने कहा कि गुन्नौर तहसील में बारिश न होने पर प्रदेश सरकार को उसे सूखा ग्रस्त घोषित कर देना चाहिए। साथ ही किसानों से वसूली पर रोक लगानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें