फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: हर ब्लॉक के 10-10 शिक्षकों को सम्मान किया सम्मानित

Thu, 09 Oct 2025 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
बहजोई में संभल क​ल्कि महोत्सव में शपथ लेते ​शिक्षक-​​शि​क्षिकाएं।
विज्ञापन
बहजोई (संभल)। खुद को ताजा रखने के लिए नियमित स्वाध्याय जरूरी है। निरंतर स्वाध्याय रूपी तेल को दीपक में डालना है। तभी आपका प्रकाश विद्यालय, गांव, समाज, संभल, प्रदेश व पूरे देश को प्रकाशित करेगा। यह बात डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने कहीं। वह बुधवार को बड़ा मैदान पर संभल कल्कि महोत्सव विकासोत्सव के तीसरे दिन शिक्षकों को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा में नए आयाम-संवरता संभल, बदलता उत्तर प्रदेश कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि व गरुण प्रकाशन के अध्यक्ष संक्रांत सानु व विषय विशेषज्ञ राहुल दीवान ने भी शिक्षकों को उनके कर्त्तव्य व अधिकारों के बावत जानकारी दी। इस बीच उत्कृष्ण कार्य करने को लेकर जिले भर के पीएमश्री विद्यालयों समेत प्रत्येक ब्लॉक के 10-10 शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। संचालन डीसी शैलजा मिश्रा ने किया। इससे पहले अतिथियों ने माता सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। सीडीओ गोरखनाथ भटट समेत डिप्टी कलक्टर सौरभ कुमार पांडेय, पीडी ज्ञान सिंह, एएमए आशीष सिंह, डीएसटीओ रत्नेश कुमार, बीएसए अलका शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें