फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगावास गांव के खेतों में दिखा 10 फीट लंबा अजगर, ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
10 feet long python seen in the fields of Gangawas village, panic among villagers - फोटो : CHANDAUSI
विज्ञापन
गंगावास गांव के खेतों में 10 फीट लंबा अजगर दिखने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों से सतर्क रहने को कहा। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अभी अजगर ने किसी जानवर का शिकार किया है जिसे पचने में समय लगेगा। बाद में इसे पकड़कर जंगल में छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन

गंगावास गांव निवासी पवन कुमार और अयोधी सिंह बुधवार की दोपहर अपने खेतों पर गए थे। इस दौरान गांव से करीब तीन सौ मीटर दूर उनको हरिकिशन के गन्ने के खेत से आवाजें सुनाई दीं। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो खेत के बीचोबीच अजगर दिखाई दिया जिसे देख दोनों के होश उड़ गए। दोनों दौड़कर गांव पहुंचे और अन्य ग्रामीणों को जानकारी दी। वन विभाग की टीम सूचना पाकर मौके पर पहुंची गई। टीम के अनुसार अजगर गन्ने के खेत में बीचोबीच फंसा था। गन्ने के खेत से निकाल पाना संभव नहीं था। डिप्टी रेंजर नरेंद्र सिंह ने बताया कि अजगर की लंबाई करीब 10 फीट है। लंबाई अधिक होने के साथ ही उसका वजन भी करीब एक क्विंटल से भी अधिक है। अभी अजगर ने किसी बड़े जानवर का शिकार किया है, इस लिए उसका और भी वजन बढ़ गया है। जब तक वह अपने शिकार का पाचन नहीं कर लेगा, तब तक वह वहां से आगे नहीं बढ़ पाएगा। साथ ही कहा कि जल्द ही उसको पकड़कर गंगा किनारे के जंगल में छुड़वा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें