संभल। नखासा थाना पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी करते तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से सट्टे की पर्चियां, तीन डायरी व 950 रुपये बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज जेल भेजा गया।
मोहल्ला रुकनुद्दीन सराय व तुर्तीपुर इल्हा में सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए राशिद मोहल्ला तुर्तीपुर इल्हा, मोहम्मद इरफान और नूरेन रुकनुद्दीन सराय को गिरफ्तार किया गया। वहीं, दूसरी ओर पुलिस ने मोहल्ला हातिमसराय में जुआ खेलते पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि हातिम सराय के निवासी नासिर, मोहल्ला खग्गूसराय के मोहम्मद सुहेल, मोहम्मद इरफान और रुकनुद्दीन सराय के हबीव व तुर्तीपुर इल्हा के चंदा को जुआ खेलते पकड़ा है। आरोपियों के पास से ताश के पत्ते, चार मोबाइल फोन और 4600 रुपये बरामद किए हैं। ततारपुर संदल से पुलिस ने दो वांछित आरोपी गिरफ्तार किए हैं। ततारपुर संदल गांव निवासी राजीव और बबलू नाबालिग से छेड़खानी के मामले में वांछित चल रहे थे। न्यायालय ने गिरफ्तारी का वारंट जारी कर दिया। इसी क्रम में गिरफ्तार किया गया है। दहेज हत्या में वांछित चल रहे अमरोहा जिले के थाना रहरा अंतर्गत गांव खैलिया निवासी रविंद्र को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने जेल भेेजा है।