फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दफ्तर में गैरहाजिर मिलीं जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। दफ्तर में गैरहाजिर मिलने पर डीएम की ओर से जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी का एक दिन का वेतन प्रतिबंधित किया गया है। जिलाधिकारी संजीव रंजन ने बताया कि शासन की ओर से प्राप्त निर्देशों के तहत जिले भर के दफ्तर में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति को लेकर 16 नबवंर 2021 को कलक्ट्रेट परिसर में स्थित जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी के दफ्तर में आकस्मिक निरीक्षण कराया गया, तो सामने आया कि सुबह 10.12 बजे जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अपने दफ्तर में अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाई गईं। इसको लेकर जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी का एक दिन का वेतन प्रतिबंधित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें