फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10-10 घंटे देरी से चल रही हैं ट्रेनें, यात्री बेहाल

Wed, 14 Dec 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
फतेहपुर में रेलवे स्टेशन पर हेडलाइट जलाकर आती ट्रेन। - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
रेल यात्रियों को भीषण ठंड में घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। हर तरफ अव्यवस्थाओं का नजारा है। जिम्मेदारों के पास रेल यात्रियों की समस्याओं का कोई समाधान नहीं है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को मौसम के कहर की तस्वीर साफ दिखाई दी। रेल यात्रियों को पर्याप्त इंतजाम के अभाव में भीषण ठंड में रेल यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। सोमवार की रात निर्धारित समय रात 12:05 बजे से करीब 12 घंटे की देरी से ट्रेन संख्या 14015 रक्सौल एक्सप्रेस चंदौसी प्लेट फार्म पर पहुंची। ट्रेन संख्या 54461/54463 आगरा कैंट पैसेंजर मंगलवार को भोर में निर्धारित समय 02:35 बजे से 10 घंटे की देरी से चली।

दिल्ली से बरेली जाने वाली ट्रेन संख्या 14556 निर्धारित समय 10:50 बजे के स्थान पर छह घंटे की देरी से चली। ट्रेन संख्या 13050 अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 05:20 बजे से 11 घंटे की देरी से चलने की सूचना है। ट्रेनों के संचालन में 10-10 घंटे से अधिक की देरी यात्रियों के लिए परेशानी बनी हुई है। रेलवे के पास न तो ट्रेनों के संचालन को मौसम की मार से बचाने के लिए कोई उपाय है और न ही यात्रियों के ठहरने के लिए पर्याप्त इंतजाम हैं।
विज्ञापन


ठंड से राहत के लिए धूप का लिया सहारा
चंदौसी। दिन निकलते ही ठिठुरती ठंड ने परेशान किया तो सूर्य भगवान ने अपने आमद दर्ज कराकर परेशान लोगों को राहत दी। मंगलवार को सुबह से ही कड़कड़ाती ठंड से निजात के लिए स्कूली बच्चे और कॉलेज के छात्र-छात्राएं धूप का सहारा लेते नजर आए। नगर में चाय की दुकानों पर भीड़ का नजार दिखा। सरकारी कार्यालयों में भी लोग ठंड से निजात के लिए अलाव और हीटर के इर्द गिर्द बैठे नजर आए। ठंड की वजह से सरकारी और निजी कार्यालयों समेत बाजार में भी सन्नाटा पसरा रहा। हालांकि बैंकों वाले मार्गों पर जाम के हालात दिखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें