नया सर्किल रेट 30 जुलाई तक फाइनल हो जाएंगे। तहसीलदार और एसडीएम के साथ सब रजिस्ट्रार मिलकर तय करेंगे कि तहसील क्षेत्र में जमीनों के रेट कहां बढ़े और कहां घटें हैं। इसके आधार पर जिलाधिकारी नया सर्किल रेट घोषित करेंगे। इसको ही आधार मानकर स्टांप ड्यटी ली जाएगी। सर्किट आम लोगों को जमीन खरीदना और भी मुश्किल हो जाएगा।
एक तरह से आम लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ेगा। बैनामा कराने में स्टांप ड्यूटी और अधिक देनी पड़ेगी। डीआईजी स्टांप वंशीधर ने बताया कि सभी तहसीलों से प्रस्तावित सर्किल रेट के साथ एक लिस्ट मांगी गई है। लिस्ट आने के बाद जिलाधिकारी और अपर जिलाधिकारी के साथ बैठक होगी। बैठक के बाद प्रस्तावित रेट लिस्ट का प्रकाशन होगा। प्रकाशन पर आपत्तियां ली जाएंगी। आपत्तियों का निस्तारण होने के बाद रेट लिस्ट फाइनल हो जाएगी। नया सर्किल रेट 1 अगस्त 2016 से लागू हो जाएगा।