जोनल टेबिल टेनिस प्रतियोगिता का आगाज शनिवार को डॉ. अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में हो गया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व राज्य मंत्री संजय गर्ग, एसपी सिटी महेंद्र सिंह यादव और आरएसओ अजय सेठी ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता में मेजबान सहारनपुर समेत मुरादाबाद, बरेली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
पहले दिन देर शाम तक कई मुकाबले कराए गए। समापन रविवार को पुरस्कार वितरण के साथ होगा। प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर जोनल टीम का गठन किया जाएगा। प्रतियोगिता के दौरान आरिफ शेख, नितिन भारद्वाज, विजय चावला, अलंकार किशोर, आरसी जैन, योगेश गुप्ता, रवि सिंघल, रजनी किशोर, जेके तायल, संजय किशोर आदि रहे।