सहारनपुर। आवास-विकास कॉलोनी के एक पार्क में एकत्र होकर बर्थ-डे पार्टी कर रहे युवकों में मारपीट हो गई। मौके पर तीन युवतियां भी मौजूद थी। बताया जा रहा है कि एक युवक को कई लड़कों ने पीटा है। कोतवाली सदर बाजार पुलिस के पहुंचने से पूर्व सभी फरार हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बुधवार को शाम के समय आवास-विकास कॉलोनी में श्री हरि मंदिर के नजदीक स्थित एक पार्क में करीब 30 लड़के और तीन या चार लड़कियां एकत्र होकर पार्टी कर रहे थे। इनमें से किसी का बर्थ-डे था। इसलिए यह सब मिलकर केक काट रहे थे। इसी बीच कुछ युवकों में कहासुुनी के बाद मारपीट हो गई। इस दौरान एक युवक को बुरी तरह पीटा। पता लगते ही कोतवाली सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन इससे पहले ही सभी युवक और युवतियां वहां से जा चुके थे। क्षेत्रीय लोगों ने बताया आए दिन पार्क में युवक-युवतियां एकत्र होते हैं, इससे क्षेत्रवासी परेशान हैं। सीओ द्वितीय दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि झगड़ा हुआ था। पुलिस मौके पर गई थी, लेकिन तब तक युवक और युवतियां जा चुके थे।