फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मांझे से कटी युवक की गर्दन और हाथ, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना जनकपुरी क्षेत्र का मामला, छत से उड़ रहे मांझे की चपेट में आया युवक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। थाना जनकपुरी क्षेत्र में घंटाघर की तरफ से आ रहा एक युवक मांझे की चपेट में आ गया। इससे युवक की गर्दन व हाथ कट गया। परिजनों ने जिला अस्पताल ले जाकर टांके लगवाए।
विज्ञापन

मोहल्ला खानआलमपुरा निवासी मोहम्मद आमिर ने बताया कि भाई मोहम्मद कैफ घंटाघर की ओर से घर लौट रहा था। देहरादून रोड पर फर्नीचर की दुकान के पास पहुंचा, तभी दुकान की छत से उड़ रहे चीनी मांझे की चपेट में आ गया। मांझे से उसकी गर्दन और हाथ कट गया, जिससे वह घायल हो गया। पता लगने ही परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस भी आ गई। इसके बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां पर युवक की हालत देखकर गर्दन व हाथ में टांके लगाए गए। घायल मोहम्मद कैफ के भाई मोहम्मद आमिर ने थाना जनकपुरी में तहरीर दी है। जांच अधिकारी राजकुमार शरण ने बताया कि इस मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें