फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: अधिक सामर्थ्य के साथ राष्ट्र निर्माण में सहयोग करें युवा

विज्ञापन
युग चेतना कार्यक्रम में मंचासीन शांतिकुंज के विद्वान - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सरसावा (सहारनपुर)। युग चेतना केंद्र में शांतिकुंज हरिद्वार के विद्वान मनीषियों ने कहा कि युवा शक्ति की वजह से ही भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। ऐसे में युवाओं को चाहिए कि वे और अधिक सामर्थ्य के साथ राष्ट्र निर्माण में सहयोग करें।
विज्ञापन

अंबाला रोड पर ग्राम बलवंतपुर के समीप स्थित शांतिकुंज हरिद्वार से संबद्ध युग चेतना केंद्र में युवा चेतना जागरण संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। उद्घाटन शांतिकुंज हरिद्वार के विद्वान मनीषी संतोष देवांगन, डॉ. केपी पंवार एवं मंजीत सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विद्वानों भास्कर तिवारी और अभय श्रीवास्तव ने युवाओं को जागृत करते हुए कहा की राष्ट्र निर्माण की पहली पंक्ति में युवा खड़े होते हैं। किसी भी राष्ट्र के निर्माण के लिए युवाओं की प्रतिबद्धता सबसे अधिक होती है। यदि युवा वर्ग बुराइयों में संलिप्त हो गया तो राष्ट्र निर्माण की प्रगति बाधित होती है। हमें अपने आदर्श रानी लक्ष्मीबाई, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद आदि को बनाना चाहिए जिन्होंने भारतीय संस्कृति के लिए अलख जगाने का काम किया।
विज्ञापन

उदय सिंह चौहान और संजय शर्मा ने कहा कि यदि हमारे आदर्श उत्तम होंगे तो हमारे विचार भी उत्तम होंगे। युवाओं को चाहिए कि विसंगतियों को हटाकर युग निर्माण के लिए और अधिक सामर्थ्य के साथ आगे बढ़े। इस अवसर पर कमल सैनी, त्रिपाल सिंह, नरेंद्र त्यागी, सुरेश शर्मा, राहुल रोहिल यादव आदि बड़ी संख्या में युवा वर्ग मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें