फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसूलपुर के युवक की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
साढ़ौली कदीम। कोतवाली बेहट के गांव रसूलपुर निवासी राहुल सैनी की सड़क हादसे में मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया। ग्राम रसूलपुर निवासी 22 वर्षीय राहुल सैनी पुत्र सुरेन्द्र सिंह पोंटा साहिब में तिरुपति नामक कंपनी में कार्य करता था। वह शुक्रवार को दोपहर दीपावली की छुट्टी पर अपने घर लौट रहा था। जैसे ही रास्ते में लालढांग नामक जगह पर पहुंचा तो उसकी बाइक की आमने -सामने की किसी अज्ञात वाहन से जोरदार टक्कर हो गई। बाइक के परखच्चे उड़ गए और राहुल सैनी की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों को शुक्रवार शाम मृत्यु होने की जानकारी मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। दीपावली की खुशियां पल भर में ही शोक में बदल गयीं। शनिवार को राहुल सैनी के शव का अंतिम संस्कार किया गया। मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पूरे गांव में गम का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें