फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: बुलेट से पटाखे छोड़ने के विरोध में युवक की हत्या, आठ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Tue, 21 Oct 2025 10:16 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर के सरसावा में दिवाली की रात बुलेट बाइक से पटाखे छोड़ने से रोकने पर अमित (32) की पीट-पीटकर हत्या। आठ आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी। उधर, चिलकाना में भी दो युवकों पर हमला, गंभीर रूप से घायल।

विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर दिवाली की रात सरसावा क्षेत्र के राधास्वामी कॉलोनी में बुलेट बाइक के साइलेंसर से पटाखे छोड़ने से रोकने पर 32 वर्षीय अमित को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया गया। गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान अमित की मौत हो गई।

परिजन और मोहल्लेवाले बताते हैं कि अमित अविवाहित था और अपनी मां का अकेला सहारा था। बड़े भाई की भी पहले हार्ट अटैक से मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा पर बेटे की संदिग्ध मौत के मामले में मुकदमा दर्ज

पुलिस ने आठ आरोपियों, प्रकट, मलकीत, ईशु, अर्जुन मोगा, अमित, सुमित, आदर्श और आनंद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है।

चिलकाना में भी दिवाली की रात नौ बजे अनुज और अखिलेश अपने गांव जा रहे थे। उन्होंने बुलेट बाइक सवारों को पटाखे न छोड़ने की चेतावनी दी, तो तीन युवकों ने अपने साथियों को बुलाकर दोनों पर हमला कर दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हुए और जिला अस्पताल में भर्ती हैं।

पुलिस ने बाइक और मोबाइल को कब्जे में लिया है और आरोपी युवकों की पहचान व आपराधिक इतिहास की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें