फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नहाते वक्त यमुना में डूबा युवक

Wed, 12 Jul 2023 12:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
साढ़ौली कदीम। एक युवक नहाते समय यमुना नदी में डूब गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बेहट कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

मंगलवार को बेहट कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शेखपुरा निवासी कामिल का बेटा सालिम (24) दोस्तों के साथ गांव के घाट पर पुरानी यमुना नदी में नहाने आया था। नहाते समय वह नदी के तेज बहाव में बह गया किनारे खडे़ उसके दोस्तों ने उसे डूबता देख शोर मचाया तथा परिजनों व ग्रामीणों को सूचित किया। सूचना मिलते ही मौके पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गयी। स्थानीय ग्रामीण युवक की तलाश में जुटे हैं, लेकिन अभी तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें