फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: युवक की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवांरका। थाना कोतवाली मंडी क्षेत्र के मातागढ़ में मोहित (33) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक की 11 वर्ष पहले शादी हुई थी। मोहित की पत्नी करिश्मा एक बेटी के साथ वृंदावन में रहती है। मोहित के चाचा अनूप वर्मा ने बताया कि मोहित की अपनी पत्नी से रात में दो बजे फोन पर बात हुई थी। पत्नी से घर वापस आने की बात कही थी। पत्नी के मना करने पर मोहित ने कहा था कि आपको सुबह लौटना ही पड़ेगा। मोहित का फोन पुलिस लेकर चली गई है। बताया कि दो दिन पहले मोहित का किसी के साथ झगड़ा हुआ था। मोहित अकेला घर पर रहता था। वह नशे का आदी था। सुबह जब परिजन पहुंचे तो मोहित मृतक अवस्था में घर में पड़ा मिला। मृतक की एक बेटी है, जिसकी उम्र 10 वर्ष है। जो अपनी मां के साथ वृंदावन में रहती है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें