फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दो पक्षों में हुई मारपीट में तीन घायल, पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट। कस्बे के मोहल्ला बड़ी माजरी निवासी में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से मिली तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


एक पक्ष की अंजलि का कहना है कि वह पेट्रोल पंप से घर आ रहा था। रास्ते में उसे मोहल्ले के ही बॉबी व छोटू मिले। उन्होंने उसके साथ रेस लगाने की जिद की। उसके मना करने पर उन्होंने उसके साथ गाली-गलौज की। वह घर आ गया। आरोप है कि वह भी लाठी-डंडे लेकर उसके पीछे उसके घर पहुंच गए। वे उसके, उसकी पत्नी और बच्चों के साथ मरपीट करने लगे। उसका भाई निगम उनका बचाव करने आया तो उन्होंने उसके सिर पर वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। उधर, दूसरे पक्ष के श्यामलाल का कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते अंजलि पक्ष के नितेश, शुम्पी उर्फ नितिन व निगम ने उसके पुत्र शिवम व गोविंद के साथ मारपीट की। दोनों को गंभीर चोट लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें