बेहट (सहारनपुर)। थाना मिर्जापुर क्षेत्र के शेरपुर पेलो गांव निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। देर शाम उसका शव गांव के पास ही खैरोवाली नदी में मिला। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गई। पुलिस ने मृतक के दो साथियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
शनिवार की देर शाम करीब साढ़े सात बजे शेरपुर पेलो निवासी निन्नू (25) पुत्र कश्मीरा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव गांव के पास ही खैरोवाली नदी में पड़ा मिला। परिजनों की सूचना पर थाना मिर्जापुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मृतक के दो साथियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। ग्रामीणों ने बताया, कि निन्नू हिमाचल प्रदेश में मजदूरी करता था। दो दिन पहले ही वह गांव आया था। थाना प्रभारी निरीक्षक विरेशपाल गिरी ने बताया, कि मृतक नशे का आदि था और वह पिछले दो दिन से अपने तीन साथियों के साथ गांव रोशनपुर पेलो के जंगल में जाकर शराब पी रहा था। उसके दो साथियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है, जबकि तीसरा साथी होश में नहीं है।