चिलकाना। चिलकाना क्षेत्र के गांव दूधगढ़ में बुखार से एक युवक की मौत हो गई।
गांव दूधगढ़ निवासी लक्की (23) पुत्र अमरनाथ पिछले पांच दिन से बुखार से पीड़ित था। परिजनों ने पहले स्थानीय चिकित्सकों से उसका इलाज कराया, लेकिन आराम नहीं मिलने पर दो दिन पहले परिजन उसे सहारनपुर अस्पताल लेकर गए थे। जहां से उसे हायर सेंटर जौली ग्रांट रेफर कर दिया था। रविवार सुबह इलाज के दौरान लक्की की मौत हो गई। लक्की की मौत पर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। ग्राम प्रधान महमूद ने बताया कि गांव में बड़ी संख्या में लोग बुखार से पीड़ित हैं। सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है, पूरी घटना की जानकारी ली जा रही है। संवाद