फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से युवक की मौत

Thu, 19 Jan 2023 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
गांव लाखनौर में युवक की मौत के बाद जानकारी लेती पुलिस
विज्ञापन
नागल। गांव लाखनौर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से अपने कमरे में सो रहा एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। कमरे में आग लगी देख दरवाजा तोड़ कर युवक को बाहर निकाला और जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों द्वारा इत्तेफाकिया मौत की तहरीर देने पर पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव लाखनौर निवासी अंकित (22) पुत्र सूरजभान मंगलवार की रात अपने मकान में कमरे के अंदर सोया हुआ था। रात करीब दो बजे उसका पड़ोसी लोकेश उठा तो उसने देखा कि अंकित के कमरे से धुंआ निकल रहा है। इसके बाद उसने शोर मचाया तो मुहल्ले में जाग हो गई। दरवाजे की अंदर से कुंडी लगी होने कारण ग्रामीणों ने काफी मुश्किल से दरवाजा तोड़ कर उसे बेहोशी की हालत में बाहर निकाला और अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
मामले की तहरीर मृतक के भाई रजनीश कुमार ने थाने में दी है। इसमें इत्तेफाकिया हादसा होने से मौत की बात कही गई है। वह अविवाहित था और राज मिस्त्री का काम करता था। उसके माता पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। वह भाई के परिवार से अलग मकान में रहता था। इसमें बिजली का कनेक्शन भी नहीं है। प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग बीड़ी से लगने की बात सामने आ रही है। फिर भी मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें