फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: गंगनहर में नहाते समय युवक की डूबने से मौत

Sun, 19 May 2024 04:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता। क्षेत्र के कुंआखेड़ा संगम स्थल पर गंगनहर में नहाते समय युवक की डूबकर मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने शव को पानी से निकालकर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


गांव कुंआखेड़ा निवासी सुनील कुमार सैनी 28 पुत्र इलमचन्द शनिवार दोपहर खेतों में काम करने के बाद गंग नहर में नहाने चला गया। नहाते समय अचानक से सुनील नहर में डूबने लगा। सुनील की चीख-पुकार सुनकर खेतों में काम कर रहे अन्य ग्रामीणों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी। बताया जाता है कि मृतक युवक का पत्नी के साथ लगभग डेढ़ साल से विवाद चल रहा है, जिसके कारण युवक मानसिक तनाव में रहता था, मृतक युवक के एक पुत्र है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें