फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: निक्षय पोर्टल अपडेट होने के चलते रिपोर्ट चढ़ाने में हो रही दिक्कत

Sun, 19 May 2024 04:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। इन दिनों क्षय रोग विभाग के निक्षय पोर्टल को अपडेट किया जा रहा है। जिसके चलते विभाग को रिपोर्ट देखने और उस पर भेजने में खासी परेशानी हो रही है। पोर्टल की रफ्तार धीमी है। विभाग को रिपोर्ट भेजने में समय लग रहा है।
विज्ञापन

देश को 2025 तक टीबी रोग से मुक्त बनाने का लक्ष्य है। जिले को टीबी मुक्त करने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरजोर लगा रहा है। जिले में इस समय छह हजार से अधिक टीबी मरीजों का इलाज चल रहा है। सरकारी और निजी अस्पतालों से भी मरीजों का आंकड़ा लिया जाता है। पिछले कुछ दिनों से निक्षय पोर्टल दिक्कत कर रहा है। इसकी वजह से पोर्टल अपडेट होना है। इसके चलते जो रिपोर्ट पोर्टल के माध्यम से जाती है, उसे भेजने में समय लग रहा है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि निक्षय पोर्टल में कुछ समय से दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें