फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: ढमोला नदी में डूबने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। कांशीराम काॅलोनी निवासी सागर (28) पुत्र बलबीर की काॅलोनी के पीछे बह रही ढमोला नदी में डूबने से मौत हो गई। वह वहां शौच करने गया था। कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

रविवार की सुबह 11 बजे सागर ढमोला नदी पर शौच करने गया था। अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नदी में डूब गया। शाम के समय कुछ युवकों ने सागर को नदी में पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। इसका पता लगने पर पुलिस और परिजन भी मौके पर पहुंच गए। शव को नदी से बाहर निकलवाया गया। वहीं, सागर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। सागर के दो छोटे बच्चे हैं। पूर्व पार्षद प्रदीप उपाध्याय ने पुलिस-प्रशासन से पीड़ित के परिवार को मुआवजा दिलाए जाने की मांग की। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें