करंट से युवक की मौत, भाई गंभीर
छुटमलपुर। फतेहपुर थाना क्षेत्र के कलालहटी गांव निवासी दो सगे भाई एचटी लाइन के करंट की चपेट में आ गए। इसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रुप से झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
गांव निवासी शोयब (23) और वाजिद (18) पुत्रगण पप्पु पड़ोसी जनपद हरिद्वार के भगवानपुर में नाई का काम करते हैं। शनिवार को दोनों भाई बाइक से दुकान पर जा रहे थे। जैसे ही दोनों थाना भगवानपुर के गांव छाप्पुर के जंगल में पहुंचे। पहले से टूटकर गिरे एचटी लाइन के तार की चपेट में आ गए। करंट लगने से शोयब की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि वाजिद गंभीर रुप से झुलस गया। सूचना पर पहुंची भगवानपुर पुलिस ने युवक को अस्पताल ले गई।