फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना देहात कोतवाली क्षेत्र में टपरी मार्ग पर शेखपुरा चौकी के पास बुधवार देर रात एक ट्रक ने युवक को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के शेखपुरा गांव का 30 वर्षीय अजय कुमार टपरी रोड से गांव की ओर आ रहा था। बताया जाता है कि देर रात करीब साढ़े दस बजे कोई ट्रक वहां से गुजरा और उसे कुचलकर चला गया। जब तक लोगों को हादसे का पता चलता और पुलिस को सूचना दी जाती, तब तक वाहन चालक वहां से फरार हो गया।
हादसे के बाद पुलिस की ओर से युवक के परिजनों को सूचित किया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। देहात कोतवाली पुलिस के अनुसार हादसे को अंजाम देने वाले वाहन चालक की तलाश की जा रही है। इससे पहले टपरी नागल मार्ग पर ही कार और ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से दिल्ली के निवासी एक परिवार के ही चार सदस्यों की मौत हो गई थी। इसके बाद नागल क्षेत्र में ही हुए हादसे में दो लोगों की मौत हुई। पिछले कुछ समय से रात के समय सड़कों पर हादसे बढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें