नागल (सहारनपुर)। क्षेत्र के बडूली स्थित रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार शेख जहांगीर 35 पुत्र शेख फरहत निवासी मोहल्ला जॉबतागंज नजीबाबाद जनपद बिजनौर करीब एक वर्ष से गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव कोलकी निवासी इनाम पुत्र कयूम के यहां अपनी ससुराल में रहा रहा था। बुधवार दोपहर बाद करीब तीन बजे वह किसी कार्य के लिए गांव बडूली स्थित रेलवे ट्रैक के निकट आया था। तभी अचानक वह एक ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवेश कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। संवाद