फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: युवक ने की नाले में कूद कर आत्महत्या

Thu, 09 Feb 2023 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता। नशे की हालत में पटरी पर बैठ ट्रेन से कटकर मरने का प्रयास करने वाले युवक ने नाले में कूद कर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बुंदूगढ़ निवासी अनुज (30) पुत्र स्व अशोक मंगलवार की सुबह करीब सात बजे नशे की हालत में उपद्रव मचाते हुए मरने के लिए रेल की पटरी पर बैठ गया था। इस दौरान राहगीरों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस व उसके रिश्तेदारों ने उसे बमुश्किल रेलवे पटरी से उठाया। इस दौरान भी युवक हंगामा करता रहा। इसके पश्चात ग्रामीण व रिश्तेदार समझा-बुझाकर उसे अपने साथ गांव ले गए। बताया जाता है कि शाम के समय दिल्ली यमुनोत्री हाईवे पर गांव शेखुपुरा के निकट बह रहे कीचड़ से भरे नाले में युवक कूद गया। इस दौरान वहां से गुजर रहे राहगीरों द्वारा युवक को बाहर निकालने का प्रयास किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है कि पूर्व में भी उक्त युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया गया था। इस संबंध में थानाध्यक्ष चंद्रसेन सैनी ने बताया कि मृतक युवक शराबी किस्म का था। उसकी पत्नी भी उसे छोड़कर चली गई थी। मंगलवार को नाले में डूबने से उसकी मृत्यु हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें