फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: युवक-युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

Thu, 02 Feb 2023 09:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
सहारनपुर में रेलवे ट्रैक पर शव को सील करने की कार्रवाई करती पुलिस
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान/सहारनपुर। चुनहेटी चौकी के अंतर्गत गांव माजरा के पास रेलवे ट्रैक पर युवक व युवती ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। टपरी आरपीएफ, कोतवाली रामपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह पांच बजे मनानी रेलवे स्टेशन मास्टर ने गांव माजरा के पास ट्रैक पर दो शवों के पड़े होने की सूचना कोतवाली रामपुर मनिहारान पुलिस व आरपीएफ टपरी को दी। पता लगा तो कोतवाली रामपुर प्रभारी विनय कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों को बुलाकर शवों की शिनाख्त कराई। युवक की पहचान गांव शेरपुर गुर्जर निवासी मुन्ना उर्फ मुकेश (30) पुत्र राजकुमार व युवती की शिनाख्त गांव मवीखुर्द निवासी अंजलि (22) पुत्री ब्रजपाल के रूप में हुई है। सूचना पर परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार दिया, लेकिन पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि लड़का मंगलवार की दोपहर अपने घर से गया था और लड़की रात दस बजे घर से निकली है। जांच में सामने आया है कि प्रेम-प्रसंग के चलते दोनों ने आत्महत्या की है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें