फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बजट से रसोई को नहीं मिली राहत

Thu, 02 Feb 2023 09:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
सुभाष नगर भोजन तैयार करती ग्रहणी
विज्ञापन
सहारनपुर। केंद्र सरकार के बजट गृहणियों ने मिलाजुला बताया है। गृहणियों को उम्मीद थी कि रसोई गैस सिलिंडर के साथ रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाले पदार्थों के दाम सस्ते होंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। फिर भी गृहणियों ने बजट को ठीक ही बताया है।
विज्ञापन

आवास-विकास निवासी इशिका अग्रवाल का कहना है कि रसोई गैस सिलिंडर, दूध, दालों, मसालों सहित रोजाना इस्तेमाल होने वाली चीजों के बढ़ते दामों पर सरकार को अंकुश लगाना चाहिए था। ताकि महंगाई की मार से लोग परेशान न हों। सरकार ने अन्य सेक्टरों में तो छूट दी है, लेकिन रसोई के बजट की ओर ध्यान नहीं दिया है।
सुभाषनगर निवासी प्रीति कौर का कहना है कि केंद्र सरकार का बजट अच्छा है। कई चीजों में छूट दी गई है। इसके साथ ही सरकार को रसोई के बजट का भी ध्यान रखना चाहिए था। वर्तमान में मध्यम वर्ग की सबसे बड़ी परेशानी बढ़ती महंगाई है। इसलिए खाद्य पदार्थों के दामों में कमी लाकर महंगाई पर अंकुश लगाना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें