सहारनपुर। जिला विकास अधिकारी मंशाराम यादव ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को मिले। इसके लिए पारदर्शिता जरूरी है। युवा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की ओर से संचालित टेलरिंग शॉप योजना के माध्यम से अपनाकर युवा आर्थिक रूप से स्वावलंबी बन सकते हैं।
मंगलवार को विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने उत्तरप्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लिमिटेड द्वारा अनुसूचित जाति के गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले 14 बेरोजगार युवक और युवतियों को टेलरिंग शॉप योजना के तहत मोटर चालित सिलाई मशीन एवं टूल्स किट, प्रेस कैंची आदि प्रदान की। यह योजना 20 हजार रुपये की है। इसमें 10 हजार का अनुदान और 10 हजार रुपये का ऋण बिना ब्याज के दिया जाता है। ग्रामीण क्षेत्र में अधिकतम आय 46080 रुपये एवं शहरी क्षेत्र में 56460 रुपये वार्षिक से अधिक ना हो। इसके लिए 10 मार्च तक आवेदन किया जा सकता है।