सहारनपुर में अखिल भारतीय महात्मा गांधी विचार मंच द्वारा युवाओं को नशामुक्त करने के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। जिसमें युवाओं से नशे की लत छोड़ने और उससे होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी गई।
मंच द्वारा कलक्ट्रेट में नुक्क्ड़ नाटक का आयोजन किया। जिसमें युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया। वक्ताओं ने कहा कि जिले में कुछ मेडिकल स्टोरों पर नशे की दवा का कारोबार बड़े पैमाने पर किया जा रहा है।
इस संबंध में मंच के पदाधिकारियों ने डीएम को ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन देने वालों में असलम गांधी, दौलतमंद, हाजी तसलीम, मुनव्वर आफताब, मनोज बिरला, आदिल खान, मोहम्मद इसराइल, नौशाद, फिरोज, जय प्रकाश, रीतिष, अबरार खान, सूफी सुल्तान, जहांगीर खान, सगीर मौजूद रहे।
उधर, आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने ग्राम नसीरपुर डिगौली तथा घड़कौली में महापुरुषों की प्रतिमाओं को खंडित करने तथा कालिख पोतने को घृणित कार्य बताते हुए शोक व्यक्त किया।
गुरुवार को समिति के राष्ट्रीय अध्सक्ष आरपी सिंह और मंडल अध्यक्ष ईश्वर सिंह पालीवाल ग्राम नसीरपुर डिगौली और ग्राम घड़कौली पहुंचे। उन्होंने दलित समाज के बुद्धिजीवियों के साथ विचार विमर्श किया और महापुरुषों की प्रतिमाओं को तोड़े जाने तथा कालिख पोते जाने को घृणित कार्य बताया।
उन्होंने 15 मई को संत रविदास छात्रावास में मंडल सम्मेलन आयोजित करने का ऐलान किया। इस मौके पर साधुराम, रणधीर सिंह, सुभाष गौतम, अमित कुमार, सोनू, सर्वेश, इसम सिंह, मोल्हड़ सिंह, रामपाल, अमित कुमार, डाक्टर प्रदीप कुमार, वीनू कामली, ब्रजवाल मौजूद रहे।