फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटका मिला युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहारीगढ़। सुबह थाना क्षेत्र के गांव कोठडी बहलोलपुर स्थित आम के बाग में पेड़ पर फंदे पर एक युवक का शव लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

रविवार की सुबह साढ़े आठ बजे ग्रामीणों ने गांव कोठडी बहलोलपुर में आम के बाग में एक युवक का शव लटका देखा और पुलिस को सूचना दी। थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया। मृतक की शिनाख्त रिंकू उर्फ रिंकी पुत्र ओमपाल निवासी कोठडी बहलोलपुर के रूप में हुई। पुलिस की सूचना पर मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच में सामने आया है कि दो वर्ष पूर्व युवक का प्रेम प्रसंग गांव की ही एक लड़की से था। लड़की के परिजनों ने उसकी शादी कर दी थी। शादी के बाद उसके पति की हत्या 14 जुलाई 2019 को कोठडी बहलोलपुर में हो गई थी। इसमें मृतक रिंकू का नाम आया था और वह इस मामले में जेल गया था। फरवरी 2020 में वह जेल से छूटकर आ गया था। प्रशासन ने उसके खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की। दो दिन पूर्व रिंकू लड़की की ससुराल उससे मिलने पहुंच गया था। जहां ससुराल वालों ने गांव कोठडी बहलोलपुर में फोन कर उसके आने की जानकारी दी थी। इसके बाद परिजन उसे बुरा भला कहकर घर वापस ले आए थे। माना जा रहा है कि इसी अवसाद में रिंकू ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन

उधर सीओ बेहट रामकरण सिंह ने बताया कि अभी मृतक के परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं आई है। यदि तहरीर आती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें