फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम से मिले युवा गुर्जर महासभा के पदाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम से मिले युवा गुर्जर महासभा के सदस्य
विज्ञापन

सहारनपुर। युवा गुर्जर महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से मिलकर फारेस्ट अफसर पर मोहंड के पास रह रहे वन गुर्जर ऐश अली के परिवार का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा मोहंड के पास रह रहे वन गुर्जर ऐश अली का एक वन अधिकारी उत्पीड़न कर रहा है। पीड़ित वन गुर्जर संविदा पर पांच साल से वनकर्मी का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस वन गुर्जर को पिछले तीन चार माह से वेतन भी नहीं दिया। उनकी झोपड़ी भी तोड़ दी। इससे उनके परिवार के सामने रोटी का संकट पैदा हो गया है। सूचना मिलने पर युवा गुर्जर महासभा के सदस्यों ने पीड़ित परिवार को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई। उन्होंने डीएम से वन गुर्जर के उत्पीड़न की जांच कराने की मांग की। इसमें महासभा के राष्ट्रीय महासचिव लोकेश गुर्जर, प्रवीण राठौर, दीपक चौधरी, अमर सिंह गुर्जर, अरविंद चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें