ट्रक की टक्कर से बाइक सवार घायल
मुजफ्फरनगर, चिलकाना। पठेड़ - गन्देवड़ रोड पर गांव दौलतपुर कब्रिस्तान के पास शनिवार सांय ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार के हेलमेट के टुकड़े टुकड़े हो गए और बाइक सवार विनोद पुत्र ओम्मी निवासी जगहेता थाना नकुड़ गंभीर रुप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने एंबुलेंस से घायल को जिला अस्पताल भरती कराया। जबकि टोडरपुर चौकी प्रभारी विपिन कुमार ने मौके पर पहुंच ट्रक को कब्जे में ले लिया।