-एलएलबी तीन और पांच वर्षीय में शैक्षिक सत्र 2025 -26 के प्रवेश की प्रक्रिया शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों एवं संस्थानों में संचालित लॉ पाठ्यक्रमों में सत्र 2025-26 में प्रवेश के लिए छह सितंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण विश्वविद्यालय की वेबसाइट msuniversity.ac.in पर दिए लिंक msuadm.samarth.edu.in पर कराना है।
विश्वविद्यालय के प्रवेश समन्वयक प्रो. ओमकार सिंह ने बताया कि महाविद्यालयों एवं संस्थानों में एलएलबी तीन और पांच वर्षीय (बीए-एलएलबी और बीकॉम-एलएलबी) पाठ्यक्रमों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ऑनलाइन पंजीकरण चल रहे हैं, जिसकी अंतिम तिथि छह सितंबर निर्धारित की गई है।
प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वह विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल पर अपना प्रवेश के लिए पंजीकरण ऑनलाइन कराएं। छह सितंबर के बाद किसी भी दशा में पंजीकरण नहीं खोले जाएंगें। पंजीकरण कराने के ब बाद अभ्यर्थी पंजीकरण का प्रिंटआउट और जरूरी शैक्षणिक व अन्य प्रमाण पत्र संबंधित महाविद्यालय या संस्थान में आठ सितंबर तक जमा करा सकते हैं। अभ्यर्थी एक से अधिक पाठ्यक्रमों में पंजीकरण करा सकते हैं।