फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: वायदे पर खरी नहीं उतरी योगी सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिर्फ देवबंद मिल ने दिया समय पर भुगतान
विज्ञापन

सहारनपुर। भाजपा ने चुनावी संकल्प पत्र में किसानों को 14 दिनों के अंदर गन्ना मूल्य भुगतान कराने का वादा किया था। सरकार इस वादे पर खरी नहीं उतर सकी है। मौजूदा पेराई सत्र में जनपद में सिर्फ देवबंद चीनी मिल ही समय पर गन्ना मूल्य भुगतान कर रही है। जबकि अन्य पांच चीनी मिलों पर करीब 450 करोड़ रुपये गन्ना मूल्य के बकाया हैं। किसानों को भुगतान पर ब्याज भी नहीं मिला है।
किसानों को नहीं मिली पूरी छूट
सहारनपुर। जनपद में निजी नलकूप के 55,662 किसान उपभोक्ता हैं, जिनसे हर महीने करीब 12 करोड़ रुपये से अधिक राजस्व विद्युत निगम को आता है। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में किसानों को बिजली मुफ्त देने की बात कही थी, मगर 50 फीसदी छूट दी। हालांकि इस बार बजट में एक अप्रैल से शत प्रतिशत छूट की की घोषणा की है।
विज्ञापन

योजना के लिए पात्र युवती नहीं मिली
सहारनपुर। प्रदेश सरकार ने गरीब कन्याओं को एक लाख रुपये देने की योजना लागू की थी, लेकिन यह पैसा उन लड़कियों को दिया जाना था, जिनके माता-पिता का निधन कोरोना की वजह से हुआ है और वह 18 साल की उम्र से ऊपर है। उसकी शादी के लिए एक लाख एक हजार रुपये दिए जाने की योजना है। जिला प्रोबेशन अधिकारी अभिषेक कुमार पांडेय का कहना है कि जनपद में ऐसी कोई युवती नहीं मिली, जिसके माता-पिता का निधन कोराना की वजह से हुआ हो।
जिले में चल रहे अवैैध स्टैंड
सहारनपुर। प्रदेश सरकार ने अवैध बस स्टैंड और डग्गामार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे, लेकिन इसके बाद भी जिले में अवैध रूप से बस स्टैंड चल रहे हैं। इसके तहत गागलहेड़ी, देवबंद, गंगोह और नकुड़ में अवैध स्टैंड संचालित हो रहे हैं। इसी तरह शहर में अंबाला रोड पर डग्गामार वाहनों के चालकों ने अवैध स्टैंड बना रखा है। इनके खिलाफ कार्रवाई भी हुई, लेकिन इसके बाद भी चालकों की मनमानी जारी है।
विज्ञापन

मुफ्त में नहीं मिले दो सिलिंडर
सहारनपुर। संकल्प पत्र में उज्ज्वला योजना के पात्रों को दिपावली और होली पर दो-दो गैस सिलिंडर देने की बात कही गई थी, मगर इन त्योहारों पर सिलिंडर नहीं दिए गए। जिले में 2,49,62 उज्ज्वला योजना की पात्र महिलाएं है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें