फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बूंदाबांदी और हवा चलने से मौसम में बढ़ी ठंडक

विज्ञापन
विज्ञापन
-शुक्रवार की सुबह थी धूप, दस बजे के बाद अचानक बदला मौसम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जनपद में बूंदाबांदी और हवा चलने से अचानक मौसम बदल गया, जिससे अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दिन भर गर्मी रहना मानकर घरों से आधी बाजू की शर्ट पहनकर निकले लोगों को अचानक सर्दी महसूस हुई।दोपहर के बाद फिर से बादल छट गए और धूप निकल आई। शाम के समय भी बादल छाए हुए थे।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह आसमान साफ था और धूप निकल आई थी। लेकिन करीब दस बजे अचानक से बादल छा गए। देहात क्षेत्र में करीब सवा दस बजे हल्की बूंदाबांदी भी हुई। पूर्वाह्न साढ़े 11 से 12 बजे तक काली घटाएं पूरी तरह छा चुकी थी। हल्की बूंदाबांदी के साथ तेज हवा ने लोगों को सर्दी का अहसास करा दिया। अधिकतम तापमान एक दिन पहले बृहस्पतिवार को 28 डिग्री सेल्सियस था वह गिरकर 25.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। हालाकि न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्घि दर्ज की गई। लेकिन दोपहर एक बजे फिर से बादल थोड़ा छट गए, जिसकी वजह से धूप निकल आई। मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को बारिश होने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें