जानसठ। कस्बे में संत शिरोमणि रविदास धर्मशाला में सामूहिक योग शिविर का आयोजन हुआ। खतौली से आए प्रवीत कुमार ने साधकों को योग की विभिन्न शुद्ध क्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी। योगिक क्रियाओं का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया। उन्होंने कहा कि नियमित योग और शुद्ध क्रियाओं के माध्यम से शरीर की कई गंभीर बीमारियों का इलाज संभव है और इससे शरीर पूरी तरह स्वस्थ रहता है। उन्होंने मौके पर मौजूद 6 साधकों को रबर नेती और जल नेती का लाइव अभ्यास कराया। योग शिविर में जिला प्रधान शीशपाल, जिला संगठन मंत्री नेत्रपाल कश्यप, जगदीश प्रसाद, श्रीचंद सैनी, पूर्व प्रधानाचार्य समुद्र सेन, बबलू प्रजापति, राजकुमार पाल, तेजपाल सिंह, यशवंत कांबोज, राजेश कुमार, सूरज भान, धर्मेंद्र कुमार और अवनी सैनी उपस्थित रहे। संवाद